फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर की सड़कें खोदने से व्यापारियों में रोष

शहर की सड़कें खोदने से व्यापारियों में रोष

Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कें खोदने से व्यापारियों में रोष
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन डालने को लेकर सड़कों की खुदाई कर हो रही है, जिससे आधे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सोमवार को व्यापारियों ने सड़कें खोदने के विरोध में रोष जताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम जीएस प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर में सीवर पाइप लाइन डालने के लिए सभी मुख्य रास्तों को खोदकर बंद कर दिया गया है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर पाइप डालने के बाद सड़कों को बदहाल कर छोड़ दिया जाता है, जिससे हादसों को दावत मिल रही है, धूल ओर गुबार का आलम रहने से लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण भी फैल रहा है। शहर की सड़कों को एक साथ खोदने की कार्यवाही होने से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जगह जगह जल भराव और कीचड़ और गंदगी का आलम पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

रोगियों को अस्पताल लाने-ले जाने में भी भारी दिक्कत हो रही हैं। व्यापार संगठन ने इस कार्य की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही सीवर लाइन में जो पाइप डाले जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता की भी जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन में राकेश त्यागी, ओमप्रकाश गुप्ता, सेवाराम गर्ग, प्रवीण जैन, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, भीम बालियान, जमीर अंसारी, फुरकान, भूरा कुरैशी, सुनील वर्मा, गौरव जैन, अनिल सिंघल, सुशील गोयल, शिवकुमार, पवन अग्रवाल, ज्ञानी गुरबचन सिंह, इकरार, जितेंद्र सिंघल, जयहिंद प्रकाश, रामअवतार, जयपाल सिंह, सुरेंद्र वर्मा, एजाज, ओमप्रकाश गांधी, आरिफ, नंदू, जिशान आढ़ती, दानिश कुरैशी, राहुल भारद्वाज, अविनाश त्यागी, ब्रिजेश कुमार, विशाल जैन, राशिद खान, अथर, शाहजेब आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed