फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूली बच्चों ने लोहड़ी पर किया भंगड़ा

स्कूली बच्चों ने लोहड़ी पर किया भंगड़ा

Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने लोहड़ी पर किया भंगड़ा
मुजफ्फरनगर। भंगड़ा के साथ लोहड़ी पर्व नगर के शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में लोहड़ी जलाने के साथ साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेवड़ी और खिचड़ी का बच्चों ने स्वाद चखा।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ लोहड़ी पर्व के गीत गाए। शुभारंभ प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने लोहड़ी जलाकर किया। स्कूल के प्राइमरी विंग में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी एवं कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी सौहार्द और मिठास का पर्व है। कार्यक्रम में बच्चों ने लोहड़ी के गीत गाए और शिक्षिकाओं ने प्रस्तुतियां दी। इसके उपरांत बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकोर्न प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। कार्यक्रम में कोर्डिनेटर मोनिका गर्ग और एक्टिविटी इंचार्ज बबीता वर्मा का सहयोग रहा। वहीं, नईमंडी स्थित किड्जी प्ले स्कूल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। स्कूल डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मकर संक्रांति हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोर्डिनेटर शालिनी जैन और अन्य अध्यापिकाओं का योगदान रहा। उधर, जानसठ रोड स्थित किड्जी स्कूल में लोहड़ी का पर्व भंगड़ा करने के साथ मनाया गया। बच्चों ने भंगड़ा में जमकर भाग लिया। स्कूल डायरेक्टर नीरु गर्ग, हिमानी अग्रवाल, प्रियंका जिंदल, गरिमा मारवाह, अदिति जैन, बरखा वालिया, रिम्पी तनेजा, नेहा गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेडिज क्लब में मना लोहड़ी पर्व
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को लेडिज क्लब में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की सचिव मृदुला गोयल ने बताया कि इस वर्ष भी बड़े रोचकत ढंग से क्लब में सदस्यों के द्वारा लोहड़ी पर्व मनाया। क्लब अध्यक्ष मीनाक्षी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने मार्च पास्ट किया और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी। महिला सभा इन सभी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। मौके पर संगीतमयी प्रस्तुतियों के साथ ही खेलकूद का आयोजन भी किया गया, जिसमें दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। शिवानी गोयल, रिचा गुप्ता, ममता छाबड़ा ने नृत्य पेश कर सभी का मनमोह लिया। रिंकू एस गोयल के साथ स्वाति, प्रिंसी, सीमा, राधा आदि का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed