{"_id":"5a4a8bb44f1c1baa268b71cf","slug":"141514834868-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण के प्रेम की प्रस्तुति ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण के प्रेम की प्रस्तुति ने मनमोहा
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष के स्वागत पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में चल रहे गुडबॉय 2017 और वेलकम 2018 के कार्यक्रम में सोमवार को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के प्रेम पर नाटक-नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं उमंग और उल्लास के साथ आगे बढ़ें। करियर की मंजिल फतह करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरी है।
शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पीएनबी के डीजीएम राजेंद्र राठौर, प्रमोद मित्तल, शहरकाजी जहीर आलम, चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, कोआर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के अनूठे प्रेम को नृत्य-नाटिका जरिए प्रस्तुत कर अतिथियों को मन मोह लिया। छात्रों ने सामूहिक देशभक्ति नृत्य, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की युद्ध कला को नाटिका के माध्यम से समझाया। छात्रों ने पानी बचाने का संदेश भी दिया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों ने प्रतिभा की छाप छोड़ी। कालेज के सर्वश्रेष्ठ एडमिनिस्ट्रेशन का अवार्ड डॉ रविंद्र प्रताप, डॉ अश्वनी कुमार को, सर्वश्रेष्ठ इवेंट मैनेजमेंट का अवार्ड रूची श्रीवास्तव को मिला। मिस एसआरजीसी का खिताब शैली एवं मिस्टर का ताज शिकेव को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार, प्रियांशी, शहजाद, इकरा परवीन और अमित ने संयुक्त रूप से किया। नीतू सिंह, प्राची श्रीवास्तव, रूचि श्रीवास्तव, रूपल मलिक, आलोक जैन, अमित कुमार, डॉ रितु गर्ग, वैशाली गर्ग, राकेश कुमार, पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।