{"_id":"5a4694464f1c1bce408bfedd","slug":"141514574918-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीबों और असहायों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीबों और असहायों को बांटे कंबल
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गरीब और असहायों को कंबल का वितरित किए गए। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जिन लोगों के पास घर का ठिकाना नहीं है। असहाय और गरीब हैं, वह शेल्टर होम में रात गुजार सकते हैं। दोपहर के समय नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी शेल्टर होम पर चल रही है।
नवीन मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल और विधायक विजय कश्यप ने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को सर्दी से बचाने के लिए सरकार द्वारा जनपदों में कंबल वितरण एवं अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि प्रत्येक तहसील के लिए पांच-पांच लाख रुपये के कंबल क्रय कर बेसहारा एवं निराश्रितों और जरुरतमंदों को वितरित कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को नवीन मंडी में लगभग 300 से भी ज्यादा लोगों को कंबल वितरित किए गए। तहसील सदर में 13 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद द्वारा 16 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम में निराश्रित, वृद्ध एवं गरीबों के लिए मुफ्त रहने की व्यवस्था की गई है। गरीब एवं पात्र लोगों के लिए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन कर राशन कार्ड की सुविधा प्राप्त हो सकेगी, इसके लिए किसी कार्यालय में चक्कर लगाने के जरूरत नहीं है। इस दौरान एडीएम सियाराम मौर्य, तहसीलदार सदर रंजीत सिह आदि रहे।