{"_id":"5a414db74f1c1bcd6d8b6272","slug":"141514229175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रैक्टर ट्रोले से कार टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रैक्टर ट्रोले से कार टकराई, तीन घायल
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बची
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर व खतौली मार्ग पर गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। टक्कर लगने से कार सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल बाल बची।
रामराज निवासी सतीश पुत्र राकेश अपनी कार से अपने दो साथी राजीव व महेश को साथ लेकर सोमवार की सुबह करीब सात बजे दौराला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मीरापुर व खतौली मार्ग पर सुबह के समय घने कोहरे की वजह से आगे जा रहे गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे का कांच टूटकर लगने से चालक समेत तीनों घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। राहगीरों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।