{"_id":"5a36bccb4f1c1b96368b5265","slug":"141513536715-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपढ़ों को कराया अक्षर ज्ञान, ली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपढ़ों को कराया अक्षर ज्ञान, ली परीक्षा
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में अनपढ़ों को अक्षर ज्ञान कराया गया। जिले के अनेक केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जिसमें ऐसे पुरुष-महिलाओं ने भाग लिया, जो किन्हीं कारणों से पढ़ नहीं सके थे। इन सभी को अक्षर ज्ञान कराने के साथ पढ़ाई का महत्व बताया गया। परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
साक्षर भारत मिशन के तहत रविवार को जनपद के प्राथमिक विद्यालय और लोक शिक्षा समिति के केंद्रों पर साक्षर परीक्षा कराई गई। जिलेभर में करीब 1 लाख 20 हजार ऐसे महिला-पुरुषों ने भाग लिया, जो अनपढ़ थे। परीक्षा के दौरान इन्हें अक्षरों का ज्ञान कराया गया। जिसमें उनके नाम, बच्चों के नाम, गांव, पता आदि के बारे में जानकारी के प्रश्न पूछे गए। इस दौरान बुढ़ाना, शाहपुर, बघरा, पुरकाजी आदि क्षेत्रों में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने मोरना, चरथावल के परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लिया। बीएसए चंद्रकेश ने भी अनेक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा के बारे में जानकारी ली। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सम्पन्न कराई गई। इसके लिए तीन ब्लॉकों का आवंटन किया गया।