{"_id":"5a3566c44f1c1bc9678c2375","slug":"141513449156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी के समापन समारोह में सांस्कृतिक धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी के समापन समारोह में सांस्कृतिक धूम
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में यूथ वीक का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में कॉलेज के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति हुई। नृत्य, गायन, नाटक को शानदार तरीके से पेश किया गया। इससे पूर्व शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। 125 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग मन मोहने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। यूथ वीक में आयोजित वार्षिक खेलकूद, फोटोग्राफी क्राफ्ट, चित्रण प्रदर्शनी, सामान्य ज्ञाप प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, ड्राइंग, रंगोली, सेमीनार आदि में विजेता विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त सुनील सिंह एवं प्रीति सिंह रहे। सुनील सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अथक प्रयास करने वाले ही सफल होते हैं। संजीदगी से छात्र जीवन जीने वालों की सफलता कदम चूमती है। प्रबंध समिति के डॉ एमके बंसल, विनोद मित्तल, अभिनव सुशील, शिवकुमार यादव ने विचार रखे। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में संयोजक आरएम तिवारी, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ गरिमा जैन, डॉ सुषमा सैनी, डॉ अर्चना सिंह, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ वेदपाल सिंह, डॉ योगेश त्यागी, राहुल शर्मा, डॉ मंजू चौहान, ऋतु मित्तल, डॉ अंशु बंसल, डॉ अनीता ढल आदि का सहयोग रहा।