फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जांच शुरु

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जांच शुरु

Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जांच शुरु
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जांच शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम गायब होने के मामले की जांच बैठा दी गई है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को इस संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि बीएलओ की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को जिले में मतदान कराया गया। जनपद में मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिकाओं के अलावा आठ नगर पंचायतों पुरकाजी, भोकरहेड़ी, चरथावल, सिसौली, शाहपुर, बुढ़ाना, मीरापुर, जानसठ में मतदान हुआ। मतदान के दौरान सभी निकाय की मतदाता सूची से काफी संख्या में वोटरों के नाम गायब मिले, जबकि गत माह मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को वोटरों ने अपने नाम जुड़वाए थे। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के कारण मतदान केंद्रों पर लोगों ने हंगामा भी किया। चरथावल, पुरकाजी के अलावा शहर के वार्ड 24, 20 आदि के लोगों ने भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर हंगामा किया था। रामपुरी के बूथ पर हंगामा करते लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया था। लोगों ने इस संबंध में रविवार को ही डीएम और एडीएम से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जांच करवाने के निर्देश एडीएम प्रशासन को दिए है। साथ ही कहा कि यदि जांच में संबंधित बीएलओ या अन्य कर्मचारी दोषी पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम गायब होने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed