फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

मीरापुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा
पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन और 16 वार्ड सदस्यों पदों के लिए 69 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रात: से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थी। शाम पांच बजे तक चले मतदान के दौरान प्राइमरी पाठशाला नंबर दो पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए कसबे में 12 मतदान केंद्रों पर 29 बूथ बनाए गए थे। शांति पूर्वक मतदान कराने के लिये पेरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व तीन जिलों का पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई और पांच बजे तक 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राइमरी पाठशाला नंबर दो पर एक फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इस केंद्र पर देर शाम करीब 6 बजे तक मतदान चला। जाटव धर्मशाला व प्राइमरी पाठशाला नंबर एक के बूथ नं- 22 पर करीब 80 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। अन्य सभी मतदान केंद्रों पर 70 से 80 प्रतिशत के बीच मतदान रहा। प्रशासन द्वारा दिए गए ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग किया गया। संवेदनशील केंद्रों पर ड्रोन कैमरे ने निगरानी की गई। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के आंकड़ों में मशगूल दिखाई दिए। नगर पंचायत अघ्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवार और 16 वार्ड सदस्यों पदों के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


ट्रक पलटा, हाईवे का यातायात प्रभावित
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । बिजनौर की तरफ से आ रहा एक ट्रक दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैलापुर के सामने पलट गया। दुर्घटना का मुख्य कारण क्षतिग्रस्त सड़क है। उल्लेखनीय है कि मीरापुर से बैराज तक हाईवे बुरी तरह टूटा हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। ट्रक पलटने के कारण घंटो यातायात प्रभावित रहा। किसी तरह पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed