फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी है, इसलिए मनुष्य जीवन साकार है

बेटी है, इसलिए मनुष्य जीवन साकार है

Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बेटी है, इसलिए मनुष्य जीवन साकार है
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में वार्षिकोत्सव ग्रेन फिएस्टा हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर धमाल किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ क्रियाशील होना पड़ेगा। क्योंकि बेटियां ही जीवन का आधार है, इसलिए मनुष्य जीवन साकार है।
शुभारंभ एसपी देहात अजय सहदेव, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, प्रबंधक जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, उप प्रबंधक डॉ अशोक कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं जो सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए सच्ची मेहनत और लगनता से लक्ष्य की ओर बढ़े, तभी मंजिल मिलेगी। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। किताबों की दुनिया के अलावा छात्र-छात्राएं अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाए। कार्यक्रम में बच्चों ने क्लीन इंडिया-ड्रीम इंडिया के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

बेटियां कार्यक्रम में स्लोगन, भाषण आदि का आयोजन हुआ। शिव ताडंव, राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य, पंजाबी भांगड़ा आदि पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्रा आशी शर्मा को स्कूल ऑफ इयर अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed