फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदान स्थलों का निरीक्षण

मतदान स्थलों का निरीक्षण

Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान स्थलों का निरीक्षण
मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों की फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन

एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान एवं थानाध्यक्ष भोपा विजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ भोकरहेड़ी कस्बे के सभी छह मतदान स्थलों का दौरा कर निरीक्षण किया। कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर ग्रामीणों से चुनाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मतदान स्थल इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, हरिजन मंदिर, प्राइमरी पाठशाला नंबर 1, 2, 3, 4 के कमरों का जायजा लिया। बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक, नगर पंचायत के प्याऊ एवं स्कूलों सहित सरकारी भवनों की दीवारों पर चुनावी पोस्टर लगाने वालों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने के निर्देश दिए। व्यापारियों से जानकारी करने पर पता चला कि प्रत्याशी बिना भवन स्वामी की आज्ञा के देर रात्रि उनकी दीवारों पर पोस्टर लगाकर दीवारों को खराब कर रहे हैं। इस मौके पर शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल, भारतीय स्टेट बैंक व सरकारी प्याऊ एवं अन्य सरकारी भवनों पर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए पोस्टरों की फोटोग्राफी की गई है। जिसके आधार पर पोस्टर लगाने वाले प्रत्याशियों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed