फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्ची सैनी की छुट्टी, गौरव नए जिलाध्यक्ष

बच्ची सैनी की छुट्टी, गौरव नए जिलाध्यक्ष

Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बच्ची सैनी की छुट्टी,  गौरव नए जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सपा ने निकाय चुनाव से पहले जिले के संगठन में फेरबदल कर दिया है। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी और महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी की छुट्टी कर दी गई है। शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े गौरव स्वरूप को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नगराध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सपा ने संगठन में फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष पद पर लंबे समय से जमे श्यामलाल बच्ची सैनी को हटा दिया गया है। उनके साथ ही महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी की भी छुट्टी कर दी गई है। जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के बेटे गौरव स्वरूप को जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष के नाम की अभी कोई घोषणा नहीं हो पाई है। निकाय चुनाव से पहले हुए फेरबदल को पार्टी चुनाव में अच्छी परफॉरमेंस के लिए नई टीम चाहती है। गौरव स्वरूप शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और मुख्य मुकाबले में रहे थे। महानगराध्यक्ष पद पर किसी सक्रिय मुस्लिम चेहरे को लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


लखनऊ में आठ नामों पर मंथन
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में सपा की जिला संगठन के साथ हुई बैठक में आठ नामों को अंतिम विचार चल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों की सूची दो नवंबर को जारी हो जाएगी। जिन नामों पर चर्चा हुई है, उनमें खतौली से बिलकीस बेगम, शाहपुर से सुषमा सैनी, बुढा़ना से शबा सिद्दीकी, पुरकाजी से तारीक मुस्तफा, मीरापुर से अफसाना परवीन, चरथावल से पूर्व चेयरमैन फतेहदीन, जानसठ से आशु मलिक के नाम बताए गए हैं। सिसौली में यशपाल पंजी को समर्थन करने की तैयारी है। बुढ़ाना में शबा सिद्दीकी जाने माने फिल्मी स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी हैं। शाहपुर में सुषमा सैनी जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथलेश और अज्जू में फंसा पेंच
मुजफ्फरनगर। शहर सीट पर सपा में मिथलेश पाल और अजय बंसल की पत्नी चारु बंसल को टिकट देने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस टिकट को लेकर सपा दो धड़ों में बंट गई है। अजय बंसल पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के भतीजे और पूर्व विधायक विष्णु स्वरुप के बेटे हैं। मिथलेश पाल भी पूर्व विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed