{"_id":"59f4db914f1c1b97678b7d78","slug":"141509219217-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला मुश्तर्क के ईदगाह मार्ग पर गंदे पानी के जमा होने से मोहल्ले में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने डीएम से पानी निकासी के साथ-साथ सफाई व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। ईदगाह मार्ग के आसपास घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सुचारु नहीं है। इस कारण रास्ते पर पूरी तरह से गंदा पानी जमा हो गया है। मोहल्ले वासियों का इस पानी निकलना मजबूरी बन गया है। पानी मच्छर पैदा होने से तरह तरह के रोग पनप रहे हैं। मोहल्ले वासी रियासत राणा, उमर दराज, खालिद, शकील, भूरा, अजरूदीन, समीर, रहमान व जाहिद आदि ने बताया के गंदे पानी के कारण घरों में बुखार से बच्चे पीडित है। कभी भी कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। मौहल्ले वासियों ने डीएम से पानी निकासी के साथ सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
युवती फिर प्रेमी संग फरार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र केे एक गांव से एक युवती के दोबारा प्रेमी संग फरार होने से युवती के पिता ने आरोपी युवक के परिजनों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। करीब आठ माह पूर्व एक युवती गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार आरोपी युवक जेल में बंद है। तीन दिन पूर्व यही युवती दोबारा किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई तो युवती के परिजनों ने जेल में बंद युवक के परिजनों को फंसाने की साजिश की। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सच्चाई का पता चला और युवती तीन दिन बाद पुन: अपने घर आ गयी।
शराब समेत बंदी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव कैलापुर निवासी मांगेराम पुत्र सिंगारा को अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से देशी शराब बरामद की गयी।