{"_id":"59b836cd4f1c1be97f8b66d0","slug":"141505244877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की बदसलूकी को लेकर हंगामा, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की बदसलूकी को लेकर हंगामा, धरना
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की बदसलूकी पर हंगामा, धरना
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कम्हेड़ा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़वाने गए ग्राम प्रधान से दरोगा की बदसलूकी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और धरना दिया। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए युवकों को रिहा करने और दरोगा को चौकी से हटाने की भी मांग की।
मामला मंगलवार सांय करीब छह बजे का है। ग्राम तुगलकपुर के कुछ युवक जंगल में फसलों की रखवाली कर जानवरों को भगा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे कम्हेड़ा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी युवकों पर जुआ खेलने का आरोप लगाकर उन्हें पुलिस चौकी पर ले आए, जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रताप सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और युवकों को बेकसूर बताकर उन्हें छोड़ने को कहा। युवकों को नहीं छोड़ने पर ग्राम प्रधान और पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा तेजबीर के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रधान का आरोप है कि दरोगा ने उन्हें हवा में उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस युवकों को थाने ले आई, जिस पर मामला तूल पकड़ गया। प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर दरोगा पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने युवकों को रिहा करने और दरोगा को चौकी से हटाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कम्हेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गांव में कच्ची शराब बिकवाने और सट्टे का धंधा कराने का आरोप भी लगाया। थोड़ी देर बाद इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद मौके पर आए और ग्राम प्रधान से मामले की जानकारी ली। हिरासत में लिए गए युवकों को रिहा कर देने की बात कहकर मामले का निपटारा करा दिया।