{"_id":"59a5b8644f1c1b3e738b45de","slug":"141504032868-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुआड़ा फाटक के पास सोमवार की रात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रात में परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव तुसारपुर निवासी 26 वर्षीय तुषार पुत्र धनसिंह खतौली में ही मोबाइल कंपनी के टॉवर पर नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक तुषार ने सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने किसी दोस्त को मोबाइल पर फोन करके बताया कि वह आज उससे आखिरी बार बातचीत कर रहा हूं। इसके बाद वह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे देगा। इतना कहकर तुषार ने फोन काट दिया था। दोस्त ने रात में तुषार के परिजनों को फोन पर आत्महत्या करने के बारे में बता दिया था। पुलिस के मुताबिक दोस्त का फोन सुनकर परिवार के लोग गांव से खतौली के चल दिए थे। सोमवार की रात को ही तुषार ने बुआड़ा फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या करने का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद मृतक तुषार के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने तुषार के शव की शनाख्त कर ली। पुलिस को मृतक के परिजनों ने लिखकर दिया कि ट्रेन की चपेट में आने से तुषार की मौत हुई है। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारण का पुलिस को पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।