फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम दफ्तर पर  किया प्रदर्शन
डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अगवा महिला की बरामदगी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने डीएम और एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
छपार क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र राजपाल सिंह परिजनों के साथ डीएम और एसएसपी दफ्तर पर पहुंचा। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 अगस्त को उसकी पत्नी पूनम देवी घर पर अकेली थी। गांव के ही दीपक कुमार आदि घर में घुसे और पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद अपहरण कर ले गए। इसके साथ ही एक लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पत्नी को बरामद कराने की गुहार की है।
विज्ञापन


कार से नकदी, मोबाइल चोरी
मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी चौक पर कार चोरों ने नकदी और मोबाइल से चोरी कर लिया। चरथावल क्षेत्र निवासी परवेज त्यागी ने सिविल पुलिस को बताया कि वह झांसी रानी चौक स्थित मिठाई की दुकान के पास कार खड़ी कर मिठाई लेने गया था। इसी दौरान किसी ने कार से मोबाइल और तीस हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कैंटीन संचालक की मौत
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में कैंटीन संचालक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली के लकड़संधा निवासी मिंटू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसका भाई जोगेंद्र जानसठ रोड पर कैंटीन चलाता था। 22 अगस्त की रात शनिधाम के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गत दिवस उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed