{"_id":"5998a2e04f1c1b1b0e8b49e2","slug":"141503175392-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द के पक्षधर थे चितरंजन स्वरुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द के पक्षधर थे चितरंजन स्वरुप
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौहार्द के पक्षधर थे चितरंजन स्वरूप
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की दूसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। एमएलसी एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में अपने व्यक्तित्व से चितरंजन स्वरुप ने विशिष्ठ पहचान बनाई थी। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरुप के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में सौहार्द और भाई चारे के लिए चितरंजन स्वरूप ने जीवनभर कार्य किया। पीड़ितों को न्याय दिलाने और समाज के हर वर्ग के लिए उनकी सेवाएं याद रहेंगी। गौरव स्वरुप ने कहा कि पिता के मूल्यों पर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाए रखना है। पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, मुकेश चौधरी, राजकुमार यादव, उमा किरण ने कहा कि उनके आदर्श शिक्षा देते हैं। चंदन चौहान, कृष्णगोपाल मित्तल, रेवती नंदन, इलम सिंह, सतेंद्र सैनी, प्रमोद त्यागी, राशिद सिद्दीकी, डॉ नरेश विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम लाल उर्फ बच्ची सैनी एवं संचालन मास्टर खुर्शीद, जिया चौधरी ने किया। काजी अरशद, वसी अंसारी, सलभ गुप्ता, विकास स्वरूप, शमशाद अहमद, जावेद अंसारी, महमूद आलम, अनिल लोहिया, अंसार आढ़ती, कुल्लन देवी आदि मौजूद रहे।