फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदहाल सड़क और बेहाल जनता

बदहाल सड़क और बेहाल जनता

Mon, 31 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क और बेहाल जनता
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

रालोद एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने विधान परिषद में गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर सवाल उठाए हैं। कहा कि जनपद की अधिकांश सड़क बदहाल पड़ी है, जिससे जनता बेहाल है। सरकार से अभियान में जिले का नंबर नहीं आ सका है। वहीं, इंजीनियरिंग कालेजों में हो रही छात्रों से लूट को लेकर सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। कालेज मनमाने तरीकों से फीस वसूल कर रहे हैं।

एमएलसी चौधरी ने सवाल किए कि प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़क बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कार्य कराए गए, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर में खराब सड़कों के कारण 1050 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जनपद में मीरापुर से बिजनौर, बुढ़ाना से बड़ौत, खतौली से बुढ़ाना, ढोलरा से हरसौली, बघरा से हैदरनगर आदि मार्गों का बुरा हाल है। यहां की सड़क बदहाल पड़ी है। जिनके कारण जनता बेहाल है और हादसे बढ़ रहे हैं। वहीं, निजी इंजीनियरिंग कालेजों की मनमानी पर भी सरकार कोई अंकुश नहीं लगा रही है। मेडिकल में फीस तय होने से बौखलाए कालेजों ने अन्य मदों में फीस बढ़ा दी है। अभ्यर्थियों से एक साथ पूरी फीस दिए जाने की मांग की जा रही है। छात्र-छात्राओं ने इंजीनियरिंग कालेज लूट कर रहे है। एमएलसी ने कालेजों पर जांच बैठाने के साथ फीस तय करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed