{"_id":"59725ac04f1c1be6708b46cc","slug":"141500666560-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
मोरना (मुजफ्फरनगर)। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी जावेद पुत्र सुलेमान का निकाह दौराला क्षेत्र के गांव सनौता में गुलिस्तां से सात वर्ष पूर्व हुआ था। सात वर्ष बीतने के बाद भी गुलिस्तां के कोई संतान नहीं हुई। इस पर महिला ने अपने भतीजे को वारिस बनाने के नाम पर ले आई, जिस पर पति जावेद के परिवार ने एतराज जताया। बृहस्पतिवार की देर रात इसी विवाद के चलते गुलिस्तां के मायके पक्ष के लोग गांव तेवड़ा आ गए। ग्रामीणों के अनुसार जावेद के परिवार और ससुराल पक्ष में जमकर मारपीट भी हुई भी हुई थी। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस को दोनों पक्षों ने पंचायत कर फैसला कर लेने की बात कही। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जब परिवार की महिलाएं नमाज अदा कर रही थीं, तभी उन्हें गुलिस्तां की चीख सुनाई पड़ी। जावेद के परिवार के अनुसार गुलिस्तां ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग से झुलसी गुलिस्तां को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत होने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।