फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   14 motors stolen from tube wells recovered, five accused arrested, two injured

Muzaffarnagar News: नलकूपों से चोरी 14 मोटर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो घायल

Fri, 14 Nov 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
14 motors stolen from tube wells recovered, five accused arrested, two injured
मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने भोपा, ककरौली, फुगाना, भौरा कलां थाना क्षेत्र के नलकूपों से मोटर व तार चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से 14 मोटर व तार बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस लाइन में बताया कि निरगाजनी झाल से बसेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर रात में मध्य गंग नहर की कच्ची पटरी पर नलकूपों में चोरी करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी। थाना भोपा पुलिस उनसे अवैध शस्त्र, एल्यूमिनियम व कॉपर के तार, चोरी करने के उपकरण तथा 6 विद्युत मोटर बरामद हुए। इस दौरान सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई भी मौजूद रहे। पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

महताब व सुशील ने पुलिस को बताया कि वह नलकूपों से सामान चोरी करते है। उन्होंने यह विद्युत मोटर व तार अपने साथी अफसर निवासी नया गांव थाना भोपा के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र भोपा, ककरौली, फुगाना व भौरा कलां में अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। चोरी किए विद्युत उपकरण व मोटर आदि को दो भाइयों शमशाद व नौशाद व नाेमान को बेचा था, जिन्हें गंगनहर के पास एक खंडहर में छिपाकर रखा है। आज वह चोरी की मोटर को बेचने जा रहे थे। तीनों लोग इन मोटरों व तार को खरीदने के लिए खंडहर में उनका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की तो वहां पर मौजूद तीन आरोपियों शमशाद, नौशाद व नोमान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि वे चोरी के सामान को खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। उन्होंने सुशील व महताब से मोटर व तार आदि खरीदकर इस खंडहर में छिपाकर रखे थे। इनसे और माल खरीदने तथा एकत्रित माल को ले जाने के इरादे से आये थे। पुलिस ने वहां छिपाकर रखे 8 विद्युत मोटर, तांबा व एल्यूमीनियम का तार, केबल के टुकड़े तथा तीन चाकू बरामद किए।

ये हुए गिरफ्तार

- महताब निवासी गांव नंगला बुजुर्ग थाना भोपा (घायल)
- सुशील निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली (घायल)
- शमशाद निवासी गांव नन्हेड़ी थाना भोपा

- नौशाद निवासी गांव नन्हेडी थाना भोपा
- नोमान निवासी गांव नूर नगरियाना कस्बा व थाना पुरकाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed