फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1342 government employees voted on the second day

दूसरे दिन 1342 सरकारी कर्मचारियों ने किया मतदान

Wed, 02 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
1342 government employees voted on the second day
मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में डाक मतपत्र डालते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए सरकारी कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं। एसडी पब्लिक स्कूल में हुए मतदान के दूसरे दिन सभी छह सीटों पर 1342 कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया आज भी चलेगी।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल के कमरों में कर्मचारियों को चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपना वोट भी कर रहे हैं। मतदान की व्यवस्था भी प्रशासन ने एसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में की है। सभी छह विधानसभा के लिए मतदान के बूथ बनाए गए है। यहां दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। मतदान के लिए कर्मचारियों की कतार लगी रही। मतदान के दूसरे दिन 1225 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान के बाद सभी मत पेटियों को सुरक्षित कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया का नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसी प्रजापति को बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर विधानसभा में पड़े सबसे अधिक वोट
मतदान को लेकर शहर विधानसभा के बूथ पर सबसे लंबी लाईन रही। एसडी पब्लिक स्कूल के हॉल में मुजफ्फरनगर शहर, खतौली, बुढाना, मीरापुर, चरथावल, पुरकाजी सभी छह विधानसभा के लिए अलग-अलग बूथ रहे। मतदान कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी रही। यहां वोट डालने वाले सभी कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया। शहर विधानसभा सीट पर सबसे लंबी लाईन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसमें कितने वोट पड़े
शहर- 411 मत
चरथावल- 180 मत
मीरापुर- 121 मत
पुरकाजी- 250 मत
खतौली- 189 मत
बुढाना- 191 मत
163 बुजुर्गों ने अपने घर पर किया मतदान
जिले में 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को घर पर ही मतदान का अवसर दिया जा रहा है। बुधवार को खतौली को छोड़ पांच विधानसभा के उन बुजुर्गो के घर टीम पहुंची जिन्होंने आवेदन किया था। ऐसे 163 बुजुर्गों ने अपने घर पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। इसी के साथ 63 दिव्यांगों ने भी अपने घर से ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed