फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   133 corona were found infected, including 63 prison inmates

जेल के 63 बंदी समेत 133 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
133 corona were found infected, including 63 prison inmates
मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। जिला कारागार और कवाल की अस्थाई जेल में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 133 लोग पॉजिटिव मिले, जिनमें 63 जेल के बंदी शामिल हैं। जनपद में पहली बार इतने मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 133 केस नए मिले हैं। सबसे अधिक 63 बंदी जेल के हैं, इनमें 37 बंदी जिला कारागार के और 26 बंदी कवाल की अस्थाई जेल के हैं। इनके अलावा गांव सैदपुर नंगला में दस, लोधा कालोनी खतौली में छह, पुरकाजी में दो, अलमासपुर में दो, गऊशाला नदी रोड पर पांच, कंबलवाला बाग में दो, शहर में तीन, राम विहार में पांच, आबकारी में दो, शांतिनगर में तीन मरीज मिले है। गुलशन विहार, सहावली, गांधीनगर, मुस्तफाबाद, शुक्रताल, मंदौड़, जैननगर, श्यामपुरी खतौली, मूलवंद विहार खतौली, कृष्णापुरी, न्याजूपुरा, अग्रसेन विहार, खादरवाला, गंगारामपुरा, नवाबगंज, गांधी कालोनी, जानसठ रोड, सुभाषनगर, नई मंडी, कंवलवाला बाग, साकेत, बचन सिंह कालोनी, भोपा रोड, जैन मिलन विहार, ओम पैराडाइज में भी मरीज मिले हैं। शनिवार को 40 मरीज ठीक हुए। अब तक 1346 मरीज ठीक हो चुके है। टोटल केस 1986 हो गए है, जिनमें से सक्रिय केस 614 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed