फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धार्मिक स्थलों को निशाने बनाने वालों को दी जाए फांसी की सजा: उलमा

धार्मिक स्थलों को निशाने बनाने वालों को दी जाए फांसी की सजा: उलमा

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों को निशाने बनाने वालों को दी जाए फांसी की सजा: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर की पांच मस्जिदों पर हमला कर वहां तोड़फोड़ किए जाने की घटना पर देवबंदी उलमा ने रोष प्रकट करते हुए सरकारों और जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हो सकता है कि जिन लोगों ने न्यूजीलैंड की मस्जिदों में बेकसूर लोगों का कत्लेआम किया, ब्रिटेन की मस्जिदों पर हमला करने वाले उन्हीं के लोग हों। इसलिए उन लोगों से कड़ाई के साथ पूछताछ होनी चाहिए। क्योंकि अधिक संभावना है कि साजिश के तहत गैंग बनाकर यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इबादतगाहों पर हमला होना बेहद अफसोसनाक है। इसमें चाहे मंदिर हो, मस्जिद, चर्च या फिर गुरुद्वारा धर्मस्थल सब बराबर होते हैं। यदि उन पर कोई हमला करता है तो यह बड़े शर्म की बात है। मुफ्ती असद ने कहा कि चिंता की बात है कि आज के दौर में इबादतगाह तक महफूज नहीं है तो आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड ने कहा कि ब्रिटेन की मस्जिदों पर हमला होना निंदनीय है। अफसोस की बात यह है कि धर्मस्थलो को उन देशों में निशाना बनाया जा रहा है जो मजबूती के साथ सेक्यूलरिज्म की बात करते हैं। यह अलगाव का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को चाहिए कि वह इसकी निंदा करे और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाए। इसके साथ ही दहशतगर्दी की पुरजोर मुखालिफत करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में बयान देना चाहिए और मस्जिदों पर हमला करने वालों को सख्त सजा दिलाए जाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed