फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप ए की टीम के जीता कबड्डी टूर्नामेंट

बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप ए की टीम के जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Thu, 14 Mar 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप ए की टीम के जीता कबड्डी टूर्नामेंट
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान में आयोजित तीन दिवसीय कोटिल ऑल इंडिया कबड्ड़ी में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की ए-टीम ने बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की बी-टीम को हरा प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शाहपुर ब्लाक के गांव रसूलपुर जाटान में स्व सचिन कुमार सब इंस्पेक्टर की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय कोटिल ऑल इंडिया मेमोरियल कबड्ड़ी प्रतियोगिता में फाइनल मैच बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप ए और बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप बी रुड़की के बीच खेला गया। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप ए की टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप की बी टीम को दस अंको से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया । ए टीम ने 27 और बी टीम ने 17 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान के लिए बीएसफ एवं काकड़ा के बीच मैच खेला गया । इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप रुड़की की टीम ने 29 अंक प्राप्त कर काकड़ा को छह अंकों से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच आर्मी व बीएसफ की टीमों के बीच हुआ। संघषपूर्ण मुकाबले में आर्मी की टीम ने 33 अंक प्राप्त कर बीएसफ की टीम को पांच अंको से हराया। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि बेस्ट रीडर अजय, बेस्ट कैचर गौरव व बेस्ट ऑफ द टूर्नामेंट हरेंद्र को घोषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि खेलो के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कबड्डी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, अशरफ राही, दिलशाद पहलवान, जसवंत सिंह, प्रशांत बालियान आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पति नरेश बालियान, पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह , सुनील फौजी, मुकेश टीटू, उदयराज, मास्टर संजय, रामकुमार, समरपाल, बिजेंद्र बालियान आदि रहे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान में आयोजित कोटिल कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लेकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शाहपुर के गांव रसूलपुर जाटान में आयोजित कोटिल ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह बालियान, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी विकास राणा, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पवन राठी, प्रो कबड्डी खिलाड़ी रोहित बालियान व राहुल बालियान आदि खिलाड़ियों ने पहुंच युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed