{"_id":"5c7d75d9bdec2213fa1f96f3","slug":"131551726041-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। आठ मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यांकन 15 दिनों में पूरा करना होगा। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांचने के लिए शहर में तीन कॉलेजों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन जल्द पूरा करके बोर्ड को मूल्यांकन सीट उपलब्ध करानी है। आठ मार्च से मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होगा। शहर में तीन स्थानों पर मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी और शहर के इस्लामिलया इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य होगा, जबकि जीआईसी में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में इंटर की कापियां का मूल्यांकन होगा। इसके लिए जिले भर के 261 स्कूल, कॉलेजों के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों को मूल्यांकन ड्यूटी पर लगाया गया है। बोर्ड की ओर से ही शिक्षकों की मूल्यांकन में विषय के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों की ड्यूटी लिस्ट भी बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय पर भेज दी है। मंगलवार तक सभी प्रधानाचार्यों को अपने कॉलेज के शिक्षकों की मूल्यांकन ड्यूटी लिस्ट लेकर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। जीआईसी के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को जीआईसी में बाढ़ सेंटर की इंटर भौतिक विज्ञान की पुन: परीक्षा होगी, इसलिए जीआईसी में मूल्यांकन का कार्य नौ मार्च से शुरू होगा। बाकी मूल्यांकन केंद्रों पर आठ मार्च से कार्य शुरू हो जाएगा।