{"_id":"5c40cb38bdec2273792f3332","slug":"131547750200-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षामित्रों के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षामित्रों के खिलाफ जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर प्रथम एवं द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चरथावल द्वितीय और ब्लॉक संसाधन केंद्र चरथावल का निरीक्षण किया। लापरवाही पर प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर द्वितीय में शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब मिली। प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही दोनों शिक्षामित्रों के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को बीएसए चरथावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर द्वितीय पहुंचे। विद्यालय की स्थिति बेहद खराब मिली। रंगाई-पुताई नहीं हुई थी। शैक्षिक वातावरण भी ठीक नहीं था और अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन भी नहीं किया गया था। लापरवाही पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया। शिक्षामित्र सोनिया व अरुण कुमार भी अपने दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करते पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई को दो सदस्यीय समिति गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर प्रथम में सहायक अध्यापक बिना स्वीकृत कराए अवकाश पर मिले। प्रधानाध्यापक और संबंधित सहायक अध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया गया।