{"_id":"5c154d3ebdec2253e2117f32","slug":"131544899902-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में एक की मौत, महिलाओं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में एक की मौत, महिलाओं समेत तीन घायल
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसे में एक की मौत, महिलाओं समेत तीन घायल
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत गांव सरवट की मदीना कॉलोनी निवासी सोबी छपार से मुजफ्फरनगर के बीच टेंपो चलाता है। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह छपार से टेंपो में सवारियां लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टेंपो सड़क से नीचे खाई में गिर कर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक सोबी के अलावा छपार निवासी नब्बन (55) पुत्र बुंदू के साथ ही राजनीता व मीना निवासीगण छपार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नब्बन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक जनपद हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अनिल गुप्ता को हिरासत में लेते हुए कार को भी कब्जे में ले लिया है। नब्बन के भाई कालू ने आरोपी कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नब्बन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।