फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायें: डीएम

मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायें: डीएम

Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायें: डीएम
मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने मोहर्रम के मद्देनजर अफसरों को शांति व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। पालिका के ईओ को सफाई और बिजली विभाग के अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए कहा।

जिला पंचायत सभागार में मोहर्रम को लेकर बुलाई गई जिम्मेदार लोगों और पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों की बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि मोहर्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सभी की है। मोहर्रम सहित सभी आयोजन इस प्रकार होने चाहिए कि उनसे किसी को कोई असुविधा न हो। अराजक तत्वों को पहले से ही चिह्नित कर लिया जाए। समाज के मौअज्जिज लोगों का दायित्व है कि हर आयोजन को सुव्यवस्थित और शांति के साथ सम्पन्न कराएं। यदि कोई जानकारी उनके पास है तो जिला प्रशासन एवं पुलिस के साथ साझा करे। डीएम ने सभी निकायों के ईओ को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह भी चिह्नित मार्गों पर बिजली के तार आदि को दुरुस्त करा लें। सीमएओ को निर्देश दिए कि बडे़ जुलूसों के साथ एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी जाए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि 17 से 22 सितंबर तक मोहर्रम के जुलूसों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी। एसडीएम व सीओ निरंतर मॉनिटिरिंग भी करेंगे। प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी हालत में गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, सीओ, ईओ समेत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed