{"_id":"5b9417bf867a557ec7517734","slug":"131536432063-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर का कोटा निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर का कोटा निरस्त करने की मांग
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर का कोटा निरस्त करने की मांग
तितावी। गांव जसोई में शुक्रवार को राशन की कालाबाजारी करते पकड़े गए डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने कार्रवाई के साथ ही उसकी दुकान निरस्त किए जाने की मांग की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किए जाने की भी चेतावनी दी है।
बघरा विकास खंड के गांव जसोई में शुक्रवार को राशन डीलर ब्रजपाल को राशन कोटे की कालाबाजारी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया था। शनिवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में जसोई में हुई बैठक में ग्राम प्रधान जरदाद की अगुवाई में ग्रामीणों ने आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोपी राशन डीलर का कोटा निरस्त किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि आरोपी डीलर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तो मुख्यालय पर जिला पूर्ति विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जगबीर सिंह की अध्यक्षता व शाहरुख कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में विजय गिरि, राजेंद्र सैनी, वसीम, ज्ञानेंद्र सैनी, आसिफ कुरैशी व शहजाद आदि मौजूद रहे।