फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेरोजगारों व भाकियू ने शहर विधायक का पुतला फूंका

बेरोजगारों व भाकियू ने शहर विधायक का पुतला फूंका

Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों व भाकियू ने शहर विधायक का पुतला फूंका
भाकियू ने शहर विधायक का पुतला फूंका
विज्ञापन

छपार। रामपुर तिराहे पर बेरोजगार व भाकियू के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।
जनपद की प्राइवेट फैक्ट्रियों में नौकरी संबंधी विधायक कपिलदेव अग्रवाल के बयानों को लेकर बेरोजगार युवकों व भाकियू युवा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रामपुर तिराहे पर विधायक का पुतला फूंका। इससे पहले भाकियू के सदर ब्लाक उपाध्यक्ष अजय शर्मा व बागोवाली अध्यक्ष मौहम्मद तारिक के नेतृत्व में हुई बैठक में युवाओं ने विधायक के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे चुनाव में वोट जनपद के युवाओं से लेते हैं और उन्हीं से पक्षपात करते हैं। विधायक से इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई। सुरेंद्र रावल, अनुज, अफजल गौर, ठाकुर अमित, राजकुमार, अनवर, जमशेद, विक्की, सुनील, प्रदीप शर्मा व सुवेत मौजूद रहे।

प्रोफेशनल कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ी का सम्मान
छपार। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अर्जुन देशवाल को प्रोफेशनल कबड्डी लीग की टीम युमुम्बा में चयन होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने कहा कि कॉलेज के पूर्व छात्र रहे अर्जुन ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। विपिन त्यागी, विजयपाल सिंह, योगेश तोमर, जोगेंद्र रामगुनी, गौरव, शालू, आशु, संजय व नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलेज लिपिक के पिता की करंट से मौत
छपार। वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक रजनीश त्यागी के पिता पीतांबर त्यागी (78) बुधवार दोपहर घर पर ही टुल्लू पंप से पशुओं को नहला रहे थे। अचानक टुल्लू पंप में करंट आने से वृद्ध उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को बरला स्थित डिग्री कॉलेज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed