{"_id":"5b5f5c7d4f1c1b572f8b75c3","slug":"131532976253-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का मिल में अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का मिल में अनिश्चितकालीन धरना
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू का मिल में बेमियादी धरना
मोरना। भाकियू ने किसानों के गन्ने का भुगतान, मिल के विस्तारीकरण तथा चिमनियों से उड़ने वाली छाई पर पाबंदी की मांग को लेकर चीनी मिल में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। धरने पर डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम विजय कुमार को सौंपा।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मोरना चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के झूठे आश्वासन से किसानों को बहलाया गया है। अब भाकियू सभी समस्याओं को लेकर कांवड़ यात्रा के उपरांत अधिकारियों का घेराव करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने के कारण किसान की देनदारी रुक गई है। इस कारण विद्युत बिलों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर सतबीर बाबा, पुष्पेंद्र कुमार, इंद्रवीर सिंह, नीरज कुमार, कृष्णपाल, रणवीर सिंह, मांगेराम, निसार, तारिक, रविंद्र राठी, ब्रजवीर सिंह, सुधीर, हवासिंह, विकास रहमतपुर, महकपाल गुर्जर, धर्मपाल राठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बब्बर भान और संचालन बालेंद्र ककराला ने किया।
बाइक की टक्कर से दो आशा घायल
मोरना। मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कागजात जमा कर घर लौट रही दो आशाएं बाइक की साइड लगने से घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी सुधा पत्नी रवि व रीना पत्नी प्रवीण गांव में आशा के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर बाद दोनों आशाएं केंद्र के कार्यालय में कागजात जमा कर छोटू पुत्र सोमपाल के साथ बाइक पर सवार होकर जौली लौट रही थी। जैसे ही वे मोरना में सोनालिका एजेंसी के सामने पहुंची, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में साइड़ मार दी, जिसमें दोनों आशाएं गिरकर घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। सुधा के गर्भवती होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।