{"_id":"5b2bf9204f1c1b5d748b613a","slug":"131529608480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे
मोरना। शुकदेव आश्रम शुक्रताल में प्रसिद्ध भागवत कथा डा. श्याम सुंदर पाराशर की कथा में अहमदाबाद, गुजरात से पधारे श्री श्याम खाटू भजनों के विश्व प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर शर्मा उर्फ नंदू भैय्या जी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
शुकदेव आश्रम के डोगरे कथा भवन में आयोजित कथा में नंदू भैय्या ने सर्व प्रथम भजनों की कड़ी में गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, हे नाथ नारायण हरि गोपाल बोलो। उद्धार करा मां गमों का उद्धार करो, अपनी ममता के आंचल से मां संताप हरो। श्रीकृष्ण के कृपा बिना विश्वास भी नहीं चले, कृपा अगर मिले तो, सब कुछ चले। हे नट नागर कृपा के गागर भर दे, आदि भजनों को सुनाया। इससे पूर्व आश्रम अधिष्ठाता स्वामी ओमानंद महाराज को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कथा में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश आदि के श्रद्धालु धर्म पारायण बन पुण्य अर्जित कर रहे हैं।