{"_id":"5b1590964f1c1ba76e8b622f","slug":"131528139926-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और भक्ति से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा और भक्ति से निकली कलश यात्रा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा और भक्ति से निकाली कलश यात्रा
मुजफ्फरनगर। कल्याणकारी शिव मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व नगर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास पंडित देवशरण शास्त्री ने कहा कि श्री हरि के चिंतन से ही चिंता मिटेगी।
मल्हूपुरा स्थित मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा सरवट रोड, रुड़की रोड आदि मार्गों से होकर निकली। बैंड बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति से प्रभु भजन किया। बच्चों की आकर्षक झांकियां शामिल रही। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने पर विधि विधान से भागवत पोथी का पूजन किया गया। कथा व्यास देवशरण शास्त्री ने कहा कि भागवत समस्त शास्त्रों का सार है। चिंतन बढ़ाने से ही चिंता मिटेगी। चिंतन से प्रभु की प्राप्ति होती है। कलश यात्रा में संजय पाल, कपिल शर्मा, अमित पाल, अशोक पाल, कंवरपाल, विजय कपूर, सुशील पाल, मंगतराम जलोत्रा, पंकज त्यागी, प्रेमसागर बाटला, दिनेश शास्त्री, अमित श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।