फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अभावग्रस्त बच्चों की मदद करें: तिवारी

अभावग्रस्त बच्चों की मदद करें: तिवारी

Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अभावग्रस्त बच्चों की मदद करें: तिवारी
मुजफ्फरनगर। जस्टिस फार जनरल संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर कक्षा-11 की सामान्य वर्ग की जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क किताबों का वितरण किया गया। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट पर जस्टिस फार जनरल संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष अतुल तिवारी ने कहा कि यदि सहयोग की भावना हो तो न तो कोई भूखा रह सकता है और न ही अशिक्षित। यदि हम सभी ऐसे लोगों की तलाश कर उनकी मदद शुरू कर दें जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख पा रहे तो ये सबसे बड़ा पुण्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सामान्य वर्ग के अभावग्रस्त बच्चे आखिर कहां जाएंगे। कार्यक्रम में एसडी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रजनी गोयल, रमन अरोरा, विक्रांत, वैभव शर्मा, लवी वर्मा, रबी तोमर, विजय शर्मा, कोमल शर्मा, दानिश, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed