फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान में जुमे की पहली नमाज अदा की गई

रमजान में जुमे की पहली नमाज अदा की गई

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रमजान में जुमे की पहली नमाज अदा की गई
मुजफ्फरनगर। पवित्र माह रमजानुल मुबारक के पहले जुमे की नमाज हर्षोल्लास के वातावरण में अदा की गई। शहर में करीब 55 मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। इस दौरान सड़क के किनारे स्थित मस्जिदों में रोजेदारों की नमाज के लिए भीड़ उमड़ने के कारण रूट भी डायवर्जन करना पड़ा। मिश्रित आबादी वाली मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में सवेरे से तैयारी होती रही। नमाजियों की भारी भीड़ उमडऩे के कारण कई मस्जिदों के बाहर भी टैंट आदि की व्यवस्था की गयी, ताकि नमाजियों को नमाज के दौरान धूप से बचाया जा सके। शहर में करीब 55 मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गयी। जुमे की नमाज का समय 12 बजकर 50 मिनट से लेकर गहरा बाग में स्थित मस्जिद में दो बजकर 30 मिनट तक रहा। हर मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर में मुख्य रूप से खालापार मस्जिद फक्करशाह, उमर खां, मस्जिद हौज वाली लोहिया बाजार, मस्जिद हौज वाली बकरा मार्केट, मस्जिद कुम्हारियान, मस्जिद चौड़ी गली लद्दावाला, मस्जिद एक मीनार लद्दावाला सहित सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद फक्करशाह खालापार में इमाम खालिद जाहिद ने जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने तकरीर करते हुए बताया कि रमजान पाक महीना है, इसमें खुदा ने इबादत पर जोर दिया है। जुमे की नमाज के लिए पालिका की ओर से सवेरे से ही मस्जिदों के आसपास सफाई अभियान चलाया। प्रमुख मस्जिदों के पास कली चूना भी छिड़का गया। कई मस्जिदों पर पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। हौज वाली मस्जिद बकरा मार्केट पर जुमे की नमाज के लिए नमाजियों की भीड़ के सड़कों तक आने के कारण यहां पर रूट डायवर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed