फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संस्कृति के आदर्शो को समझे विद्यार्थी: आर्य

संस्कृति के आदर्शो को समझे विद्यार्थी: आर्य

Wed, 25 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संस्कृति के आदर्शो को समझे विद्यार्थी: आर्य
संस्कृति के आदर्शों को समझें विद्यार्थी: आर्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी में छात्र-छात्राओं को भारतीय सभ्यता और वैदिक संस्कृति के ज्ञान से अवगत कराया गया। संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि विद्यार्थी भारत की संस्कृति के आदर्शो और मूल्यों को समझे।
शामली रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि चरित्र, सदाचार, देश भक्ति, अनुशासन जैसे आदर्शों को जीवन में अपना कर ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें सुदृढ और संस्कारित बनाने का दायित्व माता पिता और शिक्षकों पर है। संस्था निदेशक पीके निर्वाल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का धन है। अच्छे गुणों को धारण करने के लिए तत्पर रहे। शिक्षा के साथ नैतिक संस्कार भी जरुरी है। संचालन अर्जुन निर्वाल ने किया।
विज्ञापन


मौखिक परीक्षाएं 26 अप्रैल से
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 29 अप्रैल को प्रात: दस बजे होगी। इतिहास की मौखिक परीक्षा 4 मई और राजनीतिक विज्ञान की आठ मई को होगी। बीए प्रथम वर्ष भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। विद्यार्थी अपनी भूगोल की फाइल साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेश प्रतियोगिता में जीते बच्चे
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में आयोजित वेश प्रतियोगिता में सुमित, अक्षित, अंकित, अतिवीर प्रथम रहे। कक्षा दो से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। अर्पण गिरि, तान्या मचल, अविका राघव, आदित्य जांगिड़, ऐंजल द्वितीय रहे। यश, दक्ष शर्मा, आर्व और यश ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक सर्वेश सैनी, संगीता रही। संयोजक भोपाल सैनी, रेखा वर्मा, संसपाल, प्रधानाचार्या हरिओम गणपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed