{"_id":"5ad8ec604f1c1b3c0a8b5826","slug":"131524165728-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर की संदिग्ध हालातों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर की संदिग्ध हालातों में मौत
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर।
शहर में किन्नर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की चांद मस्जिद वाली गली मक्कीनगर निवासी 25 वर्षीय शालू किन्नर को देर रात संदिग्ध हालातों में हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव को शव गृह में रखवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
ट्रक चालक पर हमला
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर मखियाली के निकट हुई मारपीट की घटना में तीन लोगों ने ट्रक चालक को हमला कर घायल कर दिया। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी अजीत पुत्र धर्मवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की सुरेंद्र, सचिन और लक्की ने उस मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, रतनपुरी के गांव लोहड्डा निवासी शमीम के साथ भी मारपीट की गई। उसने बताया कि वह डीसीएम चालक है। मखियाली के ठेकेदार मेहरबान ने अपनी लेबर को भटठे पर भिजवाया था। किराया मांगने पर आरोपी ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव सहावली में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर एक पक्ष से ओमवीर, सोनू तथा दूसरे पक्ष से मौहम्मद, साबिर, आबिद को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
महिला से मारपीट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर बीबीपुर की बाला देवी ने गांव के ही श्यामपाल और रजनीश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।