फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कनाडा से आई टीम ने पुरकाजी का किया भ्रमण

कनाडा से आई टीम ने पुरकाजी का किया भ्रमण

Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कनाडा से आई टीम ने पुरकाजी का किया भ्रमण
कनाडा से आई टीम ने पुरकाजी का किया भ्रमण
विज्ञापन

पुरकाजी। कनाडा से आए ओक्स फैम संस्था के सदस्यों ने सोमवार को अस्तित्व महिला सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ क्षेत्र के ग्राम बुच्चा बस्ती का भ्रमण किया। टीम ने ग्रामीणों से वार्ता कर घरेलू हिंसा, जैंडर समानता और अन्य महिला उत्पीड़न के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके उपरांत कस्बे में अस्तित्व संस्था के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने मौजूद लोगों से संस्था द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान सहित कई अन्य मुददों पर चर्चा की। कनाडा से आई कैरोलीन, सारा, दिल्ली से आई मेघा, शिवानी के अलावा ग्राम प्रधान नवीन राठी, बसपा नेता आजाद फरीदी, संस्था की निदेशिका रेहाना अदीब, शादाब, प्रतिभा, रानी आदि लोग मौजूद रहे।

युवती ने जहर खाकर जान दी
पुरकाजी। कस्बे के एक मोहल्ले में युवती ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर उसके परिजन उसे पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी 20 वर्षीय युवक ने भी सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए है।
विज्ञापन


अब्दुलपुर में पुलिस फोर्स तैनात
पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व ग्राम अब्दुलपुर के दलितों व ग्राम लखनौती के जाट समाज के लोगों में मारपीट की घटना हो गयी थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। पूर्व विधायक अनिल कुमार व ग्राम प्रधान नवीन राठी के प्रयासों से रविवार को ग्राम अब्दुलपुर में हुई दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की बैठक में एसपी सिटी की मौजूदगी में समझौता हो गया था। समझौता हो जाने के उपरांत भी पुलिस प्रशासन मारपीट की घटना को गंभीरता से ले रहा है, जिसे लेकर एसपी सिटी ओमबीर सिंह के निर्देश पर ग्राम अब्दुलपुर में ग्राम प्रधान के घेर व गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्की नोटिस चस्पा किए
पुरकाजी। पुलिस ने छह माह पूर्व कस्बे में हाइवे पर हुई डकैती की घटना में वांछित चल रहे तीन बदमाशों के घरों पर न्यायालय से कुर्की नोटिस लेकर चस्पा किए हैं। एसएसआई होती लाल राणा ने बताया कि घटना में शामिल सात बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है, जिसमें वांछित चल रहे बदमाश मुजफ्फरनगर कोतवाली के मोहल्ला खालापार निवासी अकरम पुत्र रहमत और जनपद मेरठ की कोतवाली सरधना के मोहल्ला पीरजादगान निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद उर्फ आबिद पुत्र अब्दुल हक और हरियाणा के जनपद झज्जर के थाना बहादुर गढ की मजीद कालोनी सब्जी मंडी निवासी रोहित पुत्र रमेश के घर न्यायालय से कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed