{"_id":"5acbbd6e4f1c1b5f6b8b4a7f","slug":"131523301742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में हास्य कलाकार विभोर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में हास्य कलाकार विभोर सम्मानित
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा । देहरादून के डीएवी कालेज में आयोजित समारोह में मुजफ्फरनगर के युसुफपुर निवासी टीवी हास्य कलाकार विभोर चौधरी ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया और सभी श्रोताओं को गदगद कर दिया।
उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विभोर को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। अपनी कॉमेडी का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की तीन मील बहुत प्रसिद्ध है, एक गन्ना मिल, दूसरा पेपर मिल और तीसरा बेटा तू बाहर मिल और भी तीन चीज प्रसिद्ध है बैठक में हुक्का, पेपर में तुक्का और जबड़े पे मुक्का आदि हास्य पंक्ति से लोगों को गदगद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने विभोर चौधरी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विभोर चौधरी मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसफपुर के रहने वाले है और टीवी चैनल पर कॉमेडी प्रोग्राम हंसाने का मुखिया कौन में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इसके अलावा बड़े हास्य कलाकार व कवियों के साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि में कार्यक्रमों में भाग लेकर वाहवाही लूट कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया।