फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
राजस्व ग्रामों की खतौनी में शत प्रतिशत अंश निर्धारण करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को अपने थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि थानों के रजिस्टर देखें कि लोगों की शिकायतों के निस्तारण की क्या स्थिति है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के आदेश दिए। राजस्व ग्रामों की खतौनी में शत प्रतिशत अंश निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कलक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों के पटलों का गहनता से निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में मरम्मत की आवश्यकता को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि 10 बडे़ बकायेदारों की जानकारी एसडीएम को होनी चाहिए। अमीनों और अनुसेवकों के नियमितीकरण की भी समीक्षा की तथा स्टांप आरसी की वसूली की स्थिति की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायतें दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रचार प्रसार कराया जाए। साफ सफाई एवं स्वच्छता पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए। राजस्व वादों के प्रकरणों का तेजी के साथ निस्तारण करने, विभागीय प्रकरण जो लंबित हैं उनका निस्तारण भी तेजी के साथ करने के लिए कहा। श्रावस्ती मॉडल पर भूमि विवादों के निस्तारण की तहसील वाइज समीक्षा की। गांवों में अधिकांश झगड़े भूमि विवाद के कारण ही होते हैं। ग्रामों में संयुक्त टीम जाएगी और विवादों का निस्तारण करेगी। संयुक्त कार्यालय के जेए, ईआरके, सीआरए तथा आरआरके पटलों पर फाइलों के रखरखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए साथ ही बस्तों को खुलवाकर भी देखा। डीएम राजीव शर्मा, अपर आयुक्त प्रशासन आभा गुप्ता, अपर आयुक्त न्यायिक उदय राम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरीश चन्द्र, सभी एसडीएम , सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी सुल्ताना बदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed