{"_id":"5ab00b034f1c1b5a598b4f5f","slug":"131521486595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के टॉपर बच्चें पुरूस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के टॉपर बच्चें पुरूस्कृत
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। बधाई कलां गांव में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ब्लॉक के हाईस्कूल और इंटर के टॉपर और इंटर कॉलेजों में सर्वोच्च अंक पाने पाने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि और स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के 250 मरीजों की जांच कर फ्री में दवाएं दी गई।
हेल्थ इज वेल्थ फाउंडेशन की ओर से बधाई कलां जूनियर हाईस्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि रिटायर्ड चीफ इंजीनियर ओपी गुप्ता और सत्य प्रकाश त्यागी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में छात्र-छात्राएं रोजगारपरक कोर्स हासिल कर जीवन में बुलदियों को छुएं। उन्होंने ब्लॉक में इंटर में अमृत इंटर कॉलेज रोहाना से ब्लॉक की टॉपर स्वाति रोहाना एवं बालक वर्ग में दूधली इंटर कॉलेज के प्रणव तथा हाईस्कूल में बड़कली इंटर कॉलेज आशीष एवं गांधी बालिका इंटर कॉलेज की कलवे जहरा को नगद छात्रवृत्ति दी गई। इसके अलावा ब्लॉक के इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों तथा प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय बधाई कलां और सैदपुर कलां के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। आयोजक सुभारती हॉस्पिटल मेरठ के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. केपी एस मलिक, गाइनिक विभागाध्यक्ष डॉ. शशि प्रतीक, डॉ. अनीता तोमर, डॉ. कार्तिकेय, डॉ. गजेंद्र और डॉ. रंजना ने रोगियों का उपचार कुपोषण से बचने की सलाह दी। नीरज कांत मलिक एडवोकेट, पूर्व प्रधान विजयपाल, पिंकी मलिक, अरविंद मलिक, सुभाष मलिक, भूदेव, डॉ. धर्मवीर सिंह का सहयोग रहा। बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीश त्यागी ने संचालन किया।