{"_id":"5a91ae954f1c1ba3268bc17f","slug":"131519496853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की छठे दिन भी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की छठे दिन भी हड़ताल
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर छठे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। वकीलों ने न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री तक नहीं होने दी। कलमबंद हड़ताल सोमवार तक लगातार रहेगी।
पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 19 फरवरी से कलमबंद हड़ताल प्रारंभ कर दी थी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं की जब तक हड़ताल रहेगी, तब तक तहसील में कोई भी वकील और दस्तावेज लेखक कामकाज नहीं करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार के अलावा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाएगी। अधिवक्ताओं की हड़ताल होने से वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और उनको वापस अपने घर जाना पड़ा। बार अध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, योगेश खारी, राजबीर सिंह गुर्जर, दिमाग सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।