फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वन विभाग करेगा 5.31 लाख पौधारोपण

वन विभाग करेगा 5.31 लाख पौधारोपण

Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग करेगा 5.31 लाख पौधारोपण
जिले में 470 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 470 हेक्टेयर भूमि पर पांच लाख 31 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग को भूमि को चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2018-19 में जिले में 470 हेक्टेयर भूमि पर पांच लाख 31, 300 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। डीएफओ ने यह भी बताया कि 300 हेक्टेयर भूमि चिह्नित हो चुकी है बाकी की जा रही है, जो कि पौधे लगाए जाएंगे। तीन वर्षो तक उनकी देखरेख भी की जाएगी। जानसठ क्षेत्र की वन विभाग की खाली पडी जमीन में अधिक पौधारोपण होगा। हिंडन नदी के किनारे भी 45 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सिंचाई विभाग 40 हेक्टेयर और बेसिक शिक्षा विभग 20 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा। बैठक में वन विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर याद किए गए जनेश्वर
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। सपा ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इस अवसर पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि वह समाजवाद के वाहक थे। जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को लेकर 27 जनवरी को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, श्यामलाल बच्ची सैनी, नगराध्यक्ष वसी अंसारी, विनय पाल, जुल्फिकार, काजी अरशद, राकेश शर्मा, सूर्यप्रताप राणा, राकिब कुरैशी, नरेश विश्वकर्मा, हारुण कुरैशी, रिंकू गुर्जर, जनार्दन विश्वकर्मा, सोमपाल भाटी, प्रदीप गुप्ता, रामशरण कश्यप, अलीम सिद्दीकी, ओमपाल सिंह, पंकज सैनी, जोगेंद्र गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed