{"_id":"5a590b2c4f1c1bf1408b4842","slug":"131515785004-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को जागरुक होने की आवश्यकता-भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को जागरुक होने की आवश्यकता-भारद्वाज
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। कबूल कन्या इंटर कालेज में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रशिक्षु आईएएस गजल भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होने की आज आवश्यकता है। यही जिला विज्ञान क्लब का उद्देश्य है।
जिला एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख प्रशिक्षु आईएएस गजल भारद्वाज, जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार और समन्वयक जिला विज्ञान क्लब मुजफ्फरनगर डॉ. विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि प्रत्येक जागरूक और पढ़े लिखे इंसान को ढोंगी और पाखंडी बाबाओं के खिलाफ शुरू में ही आवाज उठानी चाहिए । डीआईओएस मुनेश कुमार ने कहा तंत्र, मंत्र, जादू टोना, टोटका, भूत प्रेत आदि कमजोर दिमाग की उपज है। अंधविश्वास राष्ट्र के विकास में बाधक है। अंधविश्वास एक ऐसी समस्या है, जिसका समाधान सामने होते हुए भी कोसों दूर है। जागरूकता कार्यक्रम में पाखंडी बाबा की ओर से दिखाए जाने वाले चमत्कारों को करके दिखाया गया और उनकी वैज्ञानिक व्याख्या भी की गई। कबूल कन्या इंटर कालेज की छात्राओं और पिकेट इंटर कालेज के छात्र व छात्रों द्वारा अंधविश्वास जागरूकता पर आधारित नाटिकाओं को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सबिया, पूजा, अभिषेक, अमरीन, ऋतु आदि के व्याख्यान को काफी सराहा गया। राजकीय इंटर कालेज भैंसी के मॉडल प्राकृतिक फ्रिज, पिकेट कालेज के छात्र उपकार की ऑटोमेटिक ड्रिल को क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सीमा त्यागी और संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया। अभिषेक गर्ग, बुद्ध सिंह, आशा सिवाच, सतेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।