फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंगनबाड़ी का कलक्ट्रेट में धरना

आंगनबाड़ी का कलक्ट्रेट में धरना

Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी का कलक्ट्रेट में धरना
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान सरकारी कर्मचारी बनाए जाने की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। बृहस्पतिवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकारों पर उनके हितों की पूर्ति करने में नकारात्मक रवैया अपनाने के आरोप लगाए। धरने के उपरांत संघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त सियाराम मौर्य को सौंपा गया। संघ नेताओं ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश में संचालित आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिला कर्मचारी तैनात हैं। इस योजना को फलीभूत करने में इनकी भूमिका सराहनीय है। मगर, कड़ी मेहनत के बावजूद न तो समुचित वेतन ही मिलता है और न ही सामाजिक सुरक्षा दी जाती है। संघ ने पीएम मोदी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, 18 हजार रुपये माहवार वेतन, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, बीमा राशि में बढ़ोत्तरी करने, मानदेय का भुगतान समय पर कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संघ की जिलाध्यक्ष उषा त्यागी, महामंत्री दीपा वर्मा, अलका चौधरी, राकेश, रीतु शर्मा, कविता, कुसुम लता, रमन, नीलम त्यागी, मिथलेश, पिंकी चौधरी, बबीता, मंगला, मीरा त्यागी, पूर्णिमा, सुमन शर्मा, बबीता रानी और रेखापाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed