फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वोट बनवाने के अभियान को आगे बढ़ाएगी बीजेपी

वोट बनवाने के अभियान को आगे बढ़ाएगी बीजेपी

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
वोट बनवाने के अभियान  को आगे बढ़ाएगी बीजेपी
मुजफ्फरनगर। इन दिनों चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए भाजपा ने भी गंभीरता से लिया है। 2019 के चुनाव को देखते हुए पार्टी अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया है। इस अभियान को लेकर मंगलवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर समीक्षा की।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिले के सभी 18 मंडलों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की। उन्होंने मंडलवार समीक्षा में वोट बनवाने के अभियान की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने बताया कि पहले संसदीय क्षेत्र में 1819 पोलिंग बूथ थे, लेकिन इस बार इनको बढ़ाया गया है। अब यहां बूथों की संख्या 1976 हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अभी तक पार्टी के बीएलए नहीं नामित किए गए हैं, वहां पर जल्दी ही बीएलए बनाए जाएं। कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजना से भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में हिस्सा लेकर 20, 21, 26 और 27 जनवरी को भाजपा द्वारा मतदाता सूचियों को दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी और संचालन जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने किया। इस दौरान सुनील शर्मा, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, भूषण सिंह पचेंडा, संजय गर्ग, डॉ देशबंधु तोमर, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मुल्कराज उपाध्याय, प्रवीण राणा, विनोद सैनी, ओमेंद्र, प्रशांत देशवाल, राधे वर्मा, हिमांशु सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed