{"_id":"5a3ffa344f1c1b4c528bb7b0","slug":"131514142260-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर टीम ने दिल्ली की टीम को हराया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्रिकेट एकॉर्ड एकेडमी में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने किया। प्रतियोगिता में दिल्ली सहित चार टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक मैच 30 ओवर का होगा। पहला मैच हंसराज स्कूल दिल्ली व एकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर मंसूरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। टीम के कप्तान वैभव ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 94 रन पर ही आउट हो गई। मंसूरपुर टीम के गेंदबाज आसिफ ने पांच विकेट लिए। आसिफ को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौधरी, वासिक, मोहम्मद अतीक, मुजस्सिम, फहीम प्रधान, सुनील नागर, मयंक निगम आदि उपस्थित रहे।