फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गौडिय मठ में भागवत कथा का आयोजन

गौडिय मठ में भागवत कथा का आयोजन

Sat, 16 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गौडिय मठ में भागवत कथा का आयोजन
गौडिय मठ में भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
शुक्रताल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ गौडिय मठ में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें एक दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश व विदेश से काफी संख्या में आए अनुयायियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

वार्षिक महोत्सव के मौके पर गौडिय मठ की सुंदर सजावट की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। भागवत कथा करते हुए स्वामी भक्ति भूषण श्रीधर महाराज ने कहा कि भागवत के श्रावण से मनुष्य की आत्मा शुद्ध होती है। स्वस्थ ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के श्रवण, अभ्यास और धारा से ऋषि प्रसन्न होते हैं। दूसरों को पीड़ा देना, कटुवचन सुनाना कदापि धर्म संभव नहीं है। असत्य से अज्ञान की उत्पत्ति हुई है। झूठे व्यक्ति अधर्म के पीछे ही चलते हैं, जो मनुष्य क्रोध, लोभ, हिंसा और असत्य आदि से आच्छादित हैं। वे न तो इस लोक में सुखी रहते हैं और न परलोक में सुख उठाते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन कर प्रभु भक्ति का आनंद लिया गया। चैतन्य गौरदास, गोपालदास, अक्षयदास, मोहनदास, मुकुन्ददास, अभयदास आदि के द्वारा भजनकीर्तन पर महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य किया। व्यवस्थापक के रूप में डा. राव, सुंदर प्रकाश चोपड़ा, चमनलाल बोरा चंडीगढ़, अतुल बिजनौर, महेश कुमार, विकास पंवार मुजफ्फरनगर आदि रहे। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed