{"_id":"5a3023814f1c1b97678c144c","slug":"131513104257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस ने खींची सबसे मनमोहक तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस ने खींची सबसे मनमोहक तस्वीर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी कालेज में आर्य विद्या सभा शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे यूथ वीक सप्ताह के दूसरे दिन फोटोग्राफी, क्राफ्ट एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्र प्रिंस के फोटो सबसे अव्वल रहे। जिस पर उसे प्रथम स्थान पर चुना गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य विद्या सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल और प्रबंध समिति सचिव डॉ. एमके बंसल ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना बुलंदी पर पहुंचना संभव नहीं है। अभिभावक बच्चों को उच्च शिक्षावान बनाने के साथ उन्हें संस्कार भी दें। भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन है। विद्यार्थी इसका गहराई से अध्ययन करें। प्राचार्य डॉ. पीके गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। समाज में शिक्षा, बुराइयों के प्रति छात्र-छात्राएं जागरूकता लाएं। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फोटोग्राफी में प्रिंस कुमार प्रथम, स्वर्णिका और साक्षी द्वितीय तथा हिमांशी मित्तल तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा शिवानी, आशीष, मानसी त्यागी, मेहरुबी को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्राफ्ट प्रतियोगिता में अर्शी प्रथम, डारकी द्वितीय और अनुराधा तृतीय स्थान पर रही। वॉल पेंटिंग में अनुराधा प्रथम, हिमांशी द्वितीय और आशू तृतीय स्थान पर रहा। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।