{"_id":"5a298d254f1c1bc5758b79c9","slug":"131512672549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी दी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्र सभी बालिकाओं को सीओ हरिराम यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा व जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।
बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर वूमेन पावर लाइन 1090 नंबर पर अपनी समस्या बता सकते हैं। स्कूल की छात्राओं के लिए यह नंबर बनाया गया है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह 1090, यूपी 100 डायल कर अपनी समस्याओं को बता सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमिया स्क्वाड, नारी सुरक्षा महिला सम्मान प्रकोष्ठ आदि बनाए गए हैं। महिलाओं व छात्राओं की किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजीव, विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा त्यागी सहित विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर सीओ हरिराम यादव व चमन सिंह चावड़ा ने विद्यालय की कुछ छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।